जमानियां (गाजीपुर )। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को करमहरी बार्डर के पास से एक अदद देशी तमंचा 12 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया की अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस क्षेत्र मे भ्रमणशील थी, तभी मुखबिर की सुचना पर करमहरी बार्डर के पास से अभियुक्त पीयूष दूबे पुत्र सुभाष दूबे ग्राम कटसरिया थाना मोहनिया जिला भभुआ को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 12 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अजय कुमार, उ०नि० अजय कुमार पाण्डेय, हे०का० संजय सिंह, हे०का० सुमित सिंह, का० अनूप राय मौजूद रहे।


