Friday, September 4, 2026
Homeक्राइमवांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

 

वांछित अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

गाजीपुर। अपराधों के रोकथाम व अपराधियों के विरुध्द चलायें जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त अशोक राजभर पुत्र स्व० हरिहर राजभर धरवार कला गांव का निवासी है।
उल्लेखनीय है कि पैसे के लेन-देन के विवाद में अशोक राजभर ने सुभाष राजभर को धक्का दे दिया जिससे वह पेड़ से टकरा जाने के कारण बेहोश हो गया और बाद मे मृत्यु हो गयी थी। इसमें मृतका की पत्नी ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमें में नामित अभियुक्त अशोक राजभर को पुलिस ने समय करीब 10.45 बजे धरवार कला पुल के पास से कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार व आरक्षी संजय कुमार थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !