Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनवनिर्वाचित प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य (ब्लाक प्रमुख)  मनीषा कुशवाहा को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट...

नवनिर्वाचित प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य (ब्लाक प्रमुख)  मनीषा कुशवाहा को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा द्वारा दिलाया गया शपथ।

नवनिर्वाचित प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य (ब्लाक प्रमुख) मनीष कुशवाहा को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा द्वारा दिलाया गया शपथ।

जमानिया/ गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित खंड विकास अधिकारी परिसर में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य (ब्लाक प्रमुख) पंचायत सदस्य और सपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम किया गया।

 

फ़ोटो-खंड विकास अधिकारी परिसर में सपथ ग्रहण करती नवनिर्वाचित मनीष कुशवाहा
अतिथि पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह सहित ब्लाक प्रमुख का माला पहना कर लोगों ने स्वागत किया गया।  इस दौरान ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा ने कहा कि  क्षेत्र पंचायत सदस्य (ब्लाक प्रमुख) सपथ ग्रहण दौरान नवनिर्वाचित  मनीष कुशवाहा ने वहाँ उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुवे कहाँ की जनता ने विकास के नाम पर हमारा चुनाव करके हमे हम सबको यहाँ तक लाया है, हमे उनके विकास के अरमानों पर पानी नहीं फेरना है।

हम जनप्रतिनिधि है और हमें सत्य और निष्ठा के साथ अपने – अपने कर्तव्यों का पालन करना है जिससे की एक सरल औऱ सभ्य समाज की स्थापना की जा सकें। औऱ इस पद की गरिमा बना कर रखूंगी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरूंगी।

सपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी द्वारा सपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण किया गया 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह‚ जमनिया तहसीलदार घनश्याम‚ बीडीओ हरीनरायन‚ एडीओ पंचायत अरुण कुमार दूबे‚ संतोष कुशवाहा‚ विधान अध्यक्ष अनिल यादव‚ रजनीश यादव‚ सुरेन्द्र यादव‚ सरजू सिंह‚ दीपू यादव‚ उपेन्द्र सिंह उर्फ शिवजी‚ चंदन तिवारी‚ अनिल यादव‚ रजनीकांत यादव‚ बबलू सिंह‚ झिल्लू यादव‚ धर्मराज कुशवाहा‚ सरोज यादव‚ मनोज पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !