जमानियां/गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बाजार स्थित नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर व सांसद प्रतीनिधि बृजेश जायसवाल द्वारा पानी टँकी परिसर में सोमवार को विधिवत हवन पूजन करके मिनी ट्यूबेल का शुभारंभ किया गया।
फ़ोटो-रेलवे स्टेशन बाजार स्थित पानी टँकी परिसर में हवन पूजन करते पालिका अध्यक्ष एहसान जफर व सांसद प्रतीनिधि बृजेश जायसवाल व प्रमोद यादव सभासद
प्राप्त जानकारी के अनुसार आये दिन स्थानीय लोगो को पीने के पानी की शिकायत मिलती रहती थी जिसके लिए अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबूर नगर पालिका और पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल मे धनाभाव के कारण जितना विकास कार्य होना चाहिए था नही हो पाया।
जिला योजना समिति में सांसद अफजाल अंसारी के प्रयास से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से करीब 200 मीटर की बोरिग कराया जायेगा। अब शासन से धन आने लगा है और बहुत ही जल्द विकाश कार्य मे तेजी लाई जायेगी ताकि सभी वार्डो के अधूरे पड़े कार्यो को कराया जा सके। वही उन्होंने कहा कि अभी और भी मिनी ट्यूबेल लगाने के लिए बरुईन मोड़ के पास, कस्बा में वार्ड नं 6 व 7 चौधरी मुहल्ला तथा हरपुर में स्थान का चयन किया जा रहा है और जल्द ही चिन्हित स्थानों पर मिनी ट्यूबेल लगवाने का प्रयास किया जायेगा।
ताकि पूरे नगर में पानी की समस्या को दूर किया जा सके और नगर पालिका को विकाश की अगली पंक्ति में खड़ा किया जा सके। जिससे लोगो की समस्याओं का निराकरण हो सके व उन्हें अच्छी सुविधा दी जा सके।
इस मौके पर सभासद प्रमोद यादव, शाहिद उर्फ बंगाली, अमरनाथ, ओम प्रकाश वर्मा, रविन्द्रनाथ, मनीष चौरसिया, अनवार, असलम सहित पंडित मृत्युंजय तिवारी मौजूद रहे।


