Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमचोरी की मोटरसाइकिल और मोटर के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल और मोटर के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना बरेसर जनपद गाजीपुर व आस-पास के थाना क्षेत्रो में मोटरसाईकिल चोरी व मोटर चोरी गैंग के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

बता देकी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह जनपद गाजीपुर द्वारा वाछिंत/इनामिया अपराधियो, चोरो/लुटेरो आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान व वाहन चोरी/चोरी/नकबजनी आदि की घटना के अनावरण हेतु चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद गाजीपुर व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल निर्देशन में थाना बरेसर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना बरेसर अन्तर्गत ग्राम मलिकपुरा के एफसीआई गोदाम के पास से तीन अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से जनपद गाजीपुर के थाना बरेसर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद व थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई 04 अदद मोटर साइकिल , 02 अदद विद्युत मोटर, 02 अदद टुल्लू पम्प व ग्यारह हजार चार सौ रुपये नगद तथा 02 अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर वरामद हुई है । गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पकड़े गए चोरों की पहचान . सिद्धार्थ पुत्र रामअशीष राम सा0- शाहमुहम्मदपुर थाना बरेसर गाजीपुर. सौरभ राजभर पुत्र अमरेश राजभर सा0- सिरवल थाना नोनाहरा जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम सिपाह थाना बरेसर गाजीपुर. दुर्गेश राजभर पुत्र सुदामा राजभर सा0- सिपाह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !