Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमसेना से रिटायर्ड फौजी को एसओ द्वारा पिटने की गूंज पहुंची एसपी...

सेना से रिटायर्ड फौजी को एसओ द्वारा पिटने की गूंज पहुंची एसपी के द्वार

सेना से रिटायर्ड बुजुर्ग फौजी को एसओ द्वारा थाने में पिटाई की गूंज पहुँची पुलिस अधीक्षक कार्यालय।

गाजीपुर। सेना से रिटायर्ड बुजुर्ग फौजी को एसओ द्वारा थाने में पिटाई की गूंज चलते चलते एसपी दरबार पहुंच गई।

बता देकी दिल में देश भक्ति का जज्बा रखकर देश की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाले यदि किसी जवान के साथ बुढ़ापे में थाना परिसर में बदसलूकी हो तो भला पीड़ित खून के आंसू क्यों नहीं रोएगा।

ऐसा ही एक वाकया नोनहरा थाने में सेना से रिटायर्ड एक 75 वर्षीय बुजुर्ग फौजी के साथ हुआ। अपने आप को साफ-पाक कहने वाले एसओ और थाने के ही एक सिपाही ने रिटायर्ड फौजी को जमीन पर पटकर उसकी डंडे से पिटाई की।

खुद के ऊपर हुए बेवजह जुर्म से मर्माहत रिटायर्ड फौजी ने एसओ और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसपी को पत्र दिया है। पीड़ित ने तो यहां तक चेतावनी दे दी है कि यदि एसपी ने उसे न्याय नहीं दिलाया तो वह सोल्जर बोर्ड आफिस के समक्ष आत्महत्या कर लेगा।

नोनहरा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी अम्बिका यादव पुत्र स्व. हरि यादव के अनुसार वर्ष 1985 में उसने अपने और खुद के भाई के नाम से गांव में ही एक जमीन का बयानामा कराया था। यह जमीन बालेश्वर सिंह पुत्र बालगोविन्द सिंह की थी।

इस जमीन पर बालेश्वर के बेटों ने फर्जी तरीके से चकबंदी में मुकदमा करा दिया है जिसपर सुनवाई चल रही है। इस मामले में 5 जनवरी को सुनवाई की तारीख भी नियत है। बीते 24 दिसम्बर को बालेश्वर के बेटे ने साजिश के तहत थाने में तहरीर दे दी थी जिसपर एसओ विजय प्रताप सिंह ने उसे बुलाया था।

वह अपने भाई के बेटे अवधेश के साथ थाने पर गया जहां उसने एसओ को जमीन से सम्बंधित कागजातों को दिखाया। पीड़ित अम्बिका यादव के अनुसार जमीन के कागजात दिखते ही एसओ विजय प्रताप सिंह उसपर आग बबूला हो गये और गाली-गलौज देने लगे। यहीं नहीं एसओ ने धमकी भरे लहजे में कहा कि ‘नेता कम बनो नही ंतो बुढ़ौती खराब कर दूंगा’।

इतना होने के बाद भी जब मैने सफाई में कुछ कहने की कोशिश की तो एसओ ने थप्पड़ मार दिया और वहां पास ही खड़े सिपाही प्रकाश यादव ने डंडे से उसपर प्रहार करना शुरु कर दिया। इस दौरान रिटायर्ड बुजुर्ग फौजी जमीन पर गिर गया फिर भी सिपाही को उसपर जरा सा भी तरस नहीं आया और वह डंडे से उसे पीटता रहा। इस घटना को मौके पर मौजूद अन्य फरियादियों ने भी देखा।

पीड़ित के अनुसार एसओ ने उसके केस में एक पक्षीय कार्रवाई करने की ठान ली है। इसी लिए घटना के दिन दोनों पक्षों को बुलाया गया, लेकिन सिर्फ उसे ही पीटकर 151 के तहत चालान किया गया। दूसरे पक्ष के लोग चुपचाप तमाशा देख रहे है। उन्हें एसओ ने कुछ नहीं कहा। इससे जाहिर हो रहा है कि उसके विपक्षियों से एसओ मिले हुए है।

इसलिए वह एक तरफा कार्रवाई करने का प्रयास कर रहे है। एसओ और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसपी को लिखित पत्र दिया है। उक्त प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद द्वारा की जा रही है बाद जांच नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !