जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर गांव स्थित बाबाजी के पोखरे के पास नवनिर्मित पंचायत भवन को चोरों ने निशाना बनाया बीती रात चाेरो ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और भवन में रखा सामान लेकर फरार हो गये।

तहरीर के अनुसार बेटाबर गांव के पंचायत भवन के दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा कम्प्यूटर‚ सीपीसू‚ यूपीएस‚ मॉनिटर‚ कीबोर्ड माउस‚ प्रिंटर‚ सीसीटीवी का मॉनिटर‚ डीवीआर आदि चोरों ने चुरा लिया है। इसके साथ ही पंचायत भवन में रखा बीते 10 वर्षो का कार्यवाही रजिस्टर‚ कैश बुक‚ कार्य फाइल‚ बैटरी‚ स्ट्रीट लाइट आदि सामग्री भी अज्ञात चोर लगए। जिसको लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चा हो रही है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि पंचायत भवन पर चोरी की सूचना ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्रकेश यादव द्वारा प्राप्त हुई है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

