Monday, August 31, 2026
Homeखेल-कूदजूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु सिलेक्शन ट्रायल द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी में...

जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु सिलेक्शन ट्रायल द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी में होना सुनिश्चित

जमानिया। तीरंदाजी संघ द्वारा सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु सिलेक्शन ट्रायल क्षेत्र के महिला महाविद्यालय हेतिमपुर के सामने स्थित द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी में होना सुनिश्चित किया गया है।

संघ से जिला सचिव नन्दू दूबे ने बताया कि जनपद के समस्त तीरंदाज कोच ऑफिशल 16 तारीख तक अपने खिलाड़ियों के नाम की सूची उपलब्ध कराएं। 17 तारीख से ट्रायल शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मिनी सब जूनियर और अंडर 9 वर्ष के तीरंदाजों की प्रतियोगिता हेतु चयन प्रक्रिया भी की जाएगी। जिसमें जनपद के खिलाड़ी गाजीपुर तीरंदाजी संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे यह प्रतियोगिता का आयोजन बाराबंकी में होना है। जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी के प्रतियोगिता मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में होना सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि इच्छूक खिलाड़ी सीधे अथवा संस्था के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। बेहतर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !