Tuesday, September 1, 2026
Homeखेल-कूद24वी अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर बना विजेता

24वी अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर बना विजेता

गाजीपुर। पुलिस लाइन में जोन वाराणसी की 24वी अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका समापन बुधवार को किया गया ।

बता देकी फाइनल मैच गाजीपुर और बलिया के मध्य खेला गया जिसमें जनपद गाजीपुर की टीम विजई रही। वही विजेता टीम को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने ट्रॉफी वितरित किया और सभी खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की।

विजेता टीम के कप्तान सीओ सिटी गौरव कुमार रहे। इस अवसर पर महोदय द्वारा बताया कि क्रिकेट बहुत ही मैत्रीपूर्ण ढंग से खेला गया और आज इसका सफल समापन हुआ। इससे पूर्व महोदय द्वारा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस अवसर पर , निरीक्षक लाइन, क्षेत्राधिकारी नगर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !