Tuesday, July 14, 2026
Homeघटना-दुर्घटनामोटरसाइकिल की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव पुलिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 24 सड़क पर शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला चोटिल हो गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसके प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिलास्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासिनी 38 वर्षीय रिंकू देवी पत्नी जयप्रकाश शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने मायके हेतिमपुर गांव निवासी भोला राम के घर आई हुई थी। शादी की रस्म पूरी करने के बाद देर शाम वह बड़ेसर गांव स्थित गंगा घाट से पैदल ही वापस अपने मायके लौट रही थी। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर हेतिमपुर गांव स्थित पुलिया के पास गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को आस पास के मौजूद लोगों ने किसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोटें आई है। जिस कारण से रेफर किया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !