Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर क्षेत्र की समस्या और सुरक्षा को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

नगर क्षेत्र की समस्या और सुरक्षा को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

जमानिया। थाना परिसर में शनिवार को शासन प्रशासन के नेतृत्व में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सुरक्षा और नगर व क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु संवाद किया गया।

तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम चल रहा है। जिसमे 18 वर्ष से अधिक लोगो को मतदाता सूची में जोड़वाने का आहवाह्न किया गया है। वही एसडीओ विजय यादव ने कहा कि बिजली विभाग की तरफ से बिल के एवज में एक मुश्त समाधान चल रहा है योजना का लाभ उठाए। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने जाम, सड़क,की पटरी पर हो रहे अतिक्रमण आदि को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि स्टेशन बाजार और कस्बा बाजार में अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है । जिसको लेकर वन वे और सुबह शाम 8 से सुबह 6 बजे तक नो एंट्री लगाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने ऑपरेशन त्रिनेत्र पर जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा और समृद्धि हेतु व्यापारी सीसीटीवी जरूर लगवाए। नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी जाम की समस्या से निजाद पाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर चौकी प्रभारी बालेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक सुरेश मौर्या, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष शंकर शर्मा, गणेश वर्मा, गणेश यादव, आश मोहम्मद, विजय यादव, रजनीकांत यादव, प्रमोद यादव, छोटू जायसवाल, मोहम्मद तहल्लिम, मोहम्मद कल्लन, मनोज कुमार, पन्ना लाल आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !