Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरतहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 23 शिकायतों में से महज 8 का...

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 23 शिकायतों में से महज 8 का ही मौके पर हुआ निस्तारण

जमानियां। तहसील सभागार में शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे प्राप्त हुई 23 शिकायतों में से महज 8 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। वही ज्यादातर शिकायतें जमीन संबंधित विवाद से प्राप्त हुई।

वही अन्य विवाद संबंधित शिकायत पत्रों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने का उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 23 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 8 का निस्तारण किया गया शेष 15 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए उपलब्ध कराया गया। और कहा कि निर्धारित समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। किसी भी स्थिति में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर तहसीलदार देवेन्द्र यादव‚ प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव आदि के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !