Wednesday, July 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना समाधान दिवस

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना समाधान दिवस

जमानियां। कोतवाली परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित‚ गुणवक्तापूर्ण निस्तारण के लिए थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के भीतर गुणवक्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

 


वही उपजिलाधिकारी डॉo हर्षिता तिवारी ने बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम की सहायता से नियमित रूप से किया जाता है। कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस पर क्षेत्र के करीब 05 फरियादियों ने अपनी फरियाद रखी।

जिसमें से एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। एसडीएम ने सभी मामलों में राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण करने का निर्देश दिया । इस अवसर पर सीओ विधि भूषण मौर्य‚ प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव‚ उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव‚ उपनिरीक्षक राजेश कुमार‚ मोहम्मद शाहीद‚ कुंज बिहारी‚ अरूण कुमार यादव‚ परवीन चौहान आदि मौजूद रहे।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !