गाजीपुर। पीड़िता और उनके पति का भरण पोषण न करने तथा मृत्यु के भय मे बरगला कर उनकी लगभग तीन करोड की संपत्ति को विक्रय करवाने तथा विक्रय राशि हडप करने तथा पीड़िता को संपत्तिविहीन कर निराश्रय छोड़ने के आरोपी को जंगीपुर पुलिस ने धर दबोचा । आरोपी ने पीड़िता की सारी सम्पत्ति धोखे में रखकर बिकवा कर रुपये हड़प लिए। इससे पीड़िता भीख मागने पर मजबूर हो गई ।

बता दे की पीड़िता पक्ष द्वारा दर्ज मुकदमें के वांछित अभियुक्त संदीप यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी मलिकशाहपुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर को शनिवार को अपरान्ह डेढ़ बजे देवकठिया पुल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा दिया।
वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक तारिक अंसारी, मुख्य आरक्षी मुंसीलाल तथा आरक्षी जीतेश कुमार व सूरज सरोज थाना जंगीपुर शामिल रहे।

