Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी ने नगर छेत्र के गंगा घाटो का किया...

उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी ने नगर छेत्र के गंगा घाटो का किया स्थलीय निरीक्षण

जमानिया। नगर स्थित गंगा नदी के विभिन्न घाट किनारे छठ महापर्व पर होने वाली भारी भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तहसील प्रशासन सक्रिय दिखा । शुक्रवार को उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी एवं अधिशासी अधिकारी सतोष कुमार ने नगर छेत्र के गंगा घाटो का स्थलीय निरीक्षण किया।

एसडीएम ने व्रती महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी ली और गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बनाये गए अस्थाई बैरिकेटिग कराने का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया। वही सुरक्षा व्यवस्था को चक चौबंद रखने सहित भीड़ को नियंत्रित करने‚ महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा आदि के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये ।

उन्होंने घाटों पर पानी‚ प्रकाश आदि की पुख्ता व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया। वही घाटों पर साफ साफाई पर विषेश ध्यान रखने को कहा। उन्होंने घाट पर अस्थाई चेंजिंग रूम भी बनाने का निर्देश दिया ताकि स्नान के बाद व्रती महिलाएं अपने कपड़े बदल सके। इस अवसर पर कर निरीक्षक विजय शंकर राय‚ विनय कुमार‚ रमेश राम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments