Tuesday, July 14, 2026
Homeधार्मिकछठ महापर्व को लेकर सजने लगा बाजार, महंगाई के बाद भी जमकर...

छठ महापर्व को लेकर सजने लगा बाजार, महंगाई के बाद भी जमकर हो रही खरीदारी

जमानिया । आस्था के महापर्व छठ को लेकर कस्बा बाजार से रेलवे स्टेशन तक फलों का बाजार सज गया है। शुक्रवार को सड़क के पटरियों के किनारे दर्जनों दुकानें लगाई गई। इन दुकानों पर आज से ही खरीदारी भी शुरू हो गई।

 

बता दें कि इस महापर्व में फलों से लेकर सब्जियां तक की जमकर खरीदारी और बिक्री होती है। यहां किलो फल से लेकर फलों की पेटी तक की बिक्री होती है। बाजार में फलों में इस बार बीते साल की तुलना में बढ़ोतरी तो हुई है। लेकिन कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद नहीं रही है। वही फल विक्रेताओं और स्थानीय लोगो का कहना है कि छठ पूजा में फल का महत्व है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार सभी फलों की खरीदारी भी कर रहे हैं। वही बाजारो में आज से ही काफी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने फल के साथ पूजा सामग्री की भी जमकर खरीदी है. हालांकि फलों के दाम में काफी उछाल आया है.लेकिन आस्था के आगे मंहगाई का कोई प्रभाव नहीं दिखा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !