Saturday, September 12, 2026
Homeक्राइमजीवितपुत्रिका पर्व के दौरान चेन स्नेचिंग करते हुए महिला गिरफ्तार

जीवितपुत्रिका पर्व के दौरान चेन स्नेचिंग करते हुए महिला गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। नगर के बलुआ गंगा घाट पर जीवितपुत्रिका पर्व के दौरान चेन स्नेचिंग करते हुए एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम शीला देवी निवासी महाराजगंज बताया है। हरपुर गांव निवासी रचना देवी ने पुलिस को लिखित तहरीर दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वही नगर के कस्बा बाजार स्थित नगर पालिका कार्यालय के बगल में एक दुकान पर साड़ी खरीद रही शाहपुर लटिया ग्राम निवासी नीरज देवी पत्नी सियाराम बिन्द का पर्स व मोबाइल लेकर एक अज्ञात उच्चका किशोर लेकर चम्पत हो गया। पिडित महिला ने बताया कि दुकान पर बैठ कर साड़ी खरीदने के दौरान ही एक अज्ञात लड़का आया और एकाएक हमारा पर्स व मोबाइल लेकर तेजी से फरार हो गया। मै चिल्लाई लेकिन सड़क पर भीड़ होने के कारण वह गायब हो गया। पर्स में तीन हजार रुपया मौजद था। जिसका लिखित तहरीर कोतवाली में दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !