Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपत्रकार के विरुद्ध षड्यंत्र रचकर कराए गए एफआईआर के संबंध में एसपी...

पत्रकार के विरुद्ध षड्यंत्र रचकर कराए गए एफआईआर के संबंध में एसपी से मिला पत्रकार संघ

गाजीपुर। पत्रकार सुरेश चंद्र पांडेय के ऊपर दर्ज एफआईआर को लेकर दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने एसपी ओमवीर सिंह को पत्रक सौंप कर उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग कि। वहीं एसपी ने पूरे मामले की जांच एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार को सौंपा है।

बता दे की बीते दिनों भुड़कुडा़ कोतवाली क्षेत्र के मस्तीपुर गांव निवासी दैनिक शुभ भास्कर दैनिक हिंदी समाचार पत्र व नेशनल खबर 9 के पत्रकार सुरेश चंद्र पांडेय के ऊपर साजिश के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया है। वही देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार सुरेश का आरोप है कि मुझे साजिश के तहत फर्जी मुकदमा कराकर फंसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा गुनाह सिर्फ इतना था कि मैं खबर कवरेज किया और बदले में मिला मार,गाली और फिर मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचकर दर्ज करा दिया गया फर्जी एफआईआर।
दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन शर्मा ने कहां कि पत्रकार सुरेश चंद्र पांडेय पर दर्ज एफआईआर निन्दनीय है। वहीं जिलाध्यक्ष बीर बहादुर मौर्य ने कहा कि अगर पत्रकार सुरेश चंद्र पांडेय को न्याय नहीं मिला तो संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव रजत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमित उपाध्याय, जिलाध्यक्ष बीर बहादुर मौर्य, तहसील अध्यक्ष जमानिया रतन श्रीवास्तव,राम प्रवेश शर्मा,गगन सिंह, जयप्रकाश चंद्रा,रमेश सोनी, उपेंद्र कुमार इत्यादि लोग शामिल थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !