जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर-डेवढी सम्पर्क मार्ग पर दैत्रावीर मंदिर के पास शनिवार की सुबह करीब 5:45 बजे एक स्कॉर्पियों गाड़ी में 3 गाय व एक गोवंश ठूस कर पशु तस्कर बिहार प्रांत लेजारहे थे जिसको ग्रामीणों की तत्परता से पकड़ा गया। ग्रामीणों के अनुसार नीले रंग की स्कार्पियों गाड़ी दैत्रावीर मंदिर के पास खराब हो गयी थी।

टहल रहे लोगों ने देखा कि इसमें तीन गाय व एक गोवंश है। बिना देर किये पुलिस को सूचना दी गई। मौके पहुंची पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दो पशु तस्कर भाग निकले। पुलिस स्कार्पियों को कब्जे में ले लिया तथा पशुओं को गाड़ी से बाहर निकाल कर वही पर छोड़ दिया। पशु बेहोशी की हालत में थे। इस सम्बंध में अभईपुर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सभी तस्कर फरार हो चुके थे तथा स्कार्पियों सहित तीन गाय बरामद हुई जबकि एक गोवंश भाग गया था। पशु तस्करों के विरुद्ध पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

