Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमब्ल्यू लाइम देशी शराब 45 टेट्रा पैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ब्ल्यू लाइम देशी शराब 45 टेट्रा पैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जमानिया (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र ग्राम बरूईन तिराहे के पास बुधवार की शाम लगभग 5 बजे पुलिस ने एक अभियुक्त को 45 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ पकड़ लिया। जिसमे उसके विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुरुवार की सुबह उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया ।

वही प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराधो की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा मदनपुरा रोड के पास चेकिंग किया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति देशी शराब का पाउच लेकर कॉलेज की तरफ से बरूईन गांव की ओर जा रहा है। जिस पर पुलिस बरूईन मोड तिराहे के पास पहुंच गई और देखा की एक संदिग्ध व्यक्ति पीठ पर बैग लेकर जा रहा है। फिर वह पुलिस को देख कर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे दौडा कर पकड़ लिया। जिसकी तलाशी के बादउसे 200 एमएल के 45 टेट्रा पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब उसके पास से बरामद हुआ। पकड़े गये अभियुक्त का नाम राज कुमार निवासी जल्कददर बाग थाना मालसलामी जनपद पटना (बिहार) । जो शराब उत्तर प्रदेश से खरीद कर बिहार में शराबबंदी के कारण ऊंचे दामों पर बेचता था। जिसे कोतवाली लाया गया और मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !