जमानियां। रामलीला चबूतरे पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रथम दलित उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का 37 वे पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि बाबू जगजीवन राम कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत और कर्मठ स्तंभ थे।

वह केंद्र सरकार में कांग्रेस पार्टी के संचार मंत्री, रेल मंत्री, रक्षा मंत्री, एवं भारत के उप प्रधानमंत्री के पदों पर आरूढ़ रहे। उन्होंने कहा कि दलित समाज के लोग उनको अपना मसीहा मानते और समझते थे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दलित उत्थान के रूप में उनके लिए शपथ लेकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अख्तर ने कहा कि आज भी भारत के करोड़ों दलित समाज के लोग उनके नीतियों का अनुसरण करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। उक्त अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अदालत यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शशीकांत श्रीवास्तव, महासचिव प्रांजल पांडे, विद्या शंकर कुशवाहा, युसूफ बसर, संतोष गुप्ता, संतोष यादव, रामजीत कुशवाहा आदि लोग काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

