Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया की रचना सिंह बनी भोजपुरी फिल्मस्टार कर रही क्षेत्र का नाम...

जमानिया की रचना सिंह बनी भोजपुरी फिल्मस्टार कर रही क्षेत्र का नाम रोशन

जमानिया। ‘तोहसे बात ना करब ना ही भेट करब हो’ में मुख्य अभिनेता दिनेश लाल यादव और रचना सिंह यादव की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। ‘कलाकंद’ के निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘तोहसे बात ना करम ना ही भेट करब हो’ रिलीज किया है। जिसमें मुख्य अभिनेता दिनेश लाल यादव और वही जमानिया नगर की रहने वाली रचना यादव की भी रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। फिल्म में क्षेत्र की बेटी के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है।

 

  • अभिनेत्री रचना सिंह यादव ने बताया कि ‘तोहसे बात ना करब ना ही भेट करब हो’ को विजय चौहान और शिल्पी राज ने गाया है। गीत यादव राज द्वारा लिखे गए हैं और संगीत आर्य शर्मा द्वारा रचित है। ‘कलाकंद’ का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है, जिन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। यह रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित है। फिल्म में सुशील सिंह, संजय पांडे, रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना सिंह यादव, अखिलेश शुक्ला, सनी शर्मा और संतोष पहलवान भी हैं। संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इसके अलावा निरहुआ के पास ‘साजन’, ‘आनंद आसाराम’, ‘कलाकंद’, ‘निरहुआ बनल करोड़पति’, ‘डोली सजा के रखना’, ‘मुनिया की अम्मा और अम्मा’ जैसी कई फिल्में भी हैं। ‘की छठी माई’, ‘मेरे हसबैंड की शादी है’ और ‘निरहुआ। उनके फिल्म की क्षेत्र में खुब सराहना हो रही है।
Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !