गाज़ीपुर नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाज़ीपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर के किया औचक निरीक्षण, 17 कर्मचारी मिले नदारद।
रेवतीपुर / गाजीपुर – नवागत सीएमओ डा0 देश दीपक पाल ने मंगलवार को अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर का किया औचक निरीक्षण। जिसके चलते कर्मचारियों में हडकंम्प मच गया। निरीक्षण के दौरान डाक्टर समेत कुल 17 कर्मचारी नदारद पाए गये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर सभी को तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन आहरण पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया।सीएमओ की इस कार्यवाई के बाद से ही महकमें में हडकंम्प मचा हुआ है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 देश दीपक पाल सबसे पहले ओपीडी पहुंचे। जहाँ डॉ0 अमर मरीजों को देख रहे थे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया, जिसमें 17 गैर हाजिर मिले। इसके बाद वह दवा स्टोर रूम, लैब, ओपीडी के वार्ड पहुंच चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके बाद वह हेल्थ एटीएम मशीन का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने मशीन से खुद का सुगर व ब्लड प्रेशर जांच करवाया। परिसर के निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर विफर पडे। इसके बाद वह प्रसव कक्ष, आपातकालीन कक्ष, कोल्ड चैन कक्ष, आफिस आदि का निरीक्षण करने के साथ ही, बाल आधार, जननी सुरक्षा, कोविड, टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण, पुरूष, महिला बंध्याकरण आदि के बारे में जानकारी ली ।
साथ ही दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी पूछताछ किया। साथ ही मातहतों को चेताया कि समय से ड्यूटी न आने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। कहा कि शासन की मंशा के अनुसार चिकित्सकीय कार्य व योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।
जिस दौरान उन्होंने ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो डाक्टरो समेत कुल 17 कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उनका वेतन अगले आदेश तक जारी करने पर रोक लगा दी गयी है।

