Monday, August 31, 2026
Homeसम्मानप्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के...

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर जो की अपने कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहते है दानिश मंसूरी को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शनिवार को अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 


वही अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतर कार्य करने के लिए कम्प्यूटर आपरेटर दानिश मंसूरी को प्रमाण पत्र दिया गया है। इन्होंने इस क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किया है। उक्त मौके पर सभासद प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, अब्दुल्ला अंसारी, रजनीकांत उपाध्याय, शिवबचन यादव, राहुल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !