Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसंचारी रोग अभिमुखी करण कार्यक्रम के तहत 157 नोडल अध्यापकों को किया...

संचारी रोग अभिमुखी करण कार्यक्रम के तहत 157 नोडल अध्यापकों को किया प्रशिक्षित

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के प्राइवेट विद्यालय सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को संचारी रोग अभिमुखी करण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के तहत 157 परिषदीय विद्यालय के नोडल अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर अरुण कुमार व अजय कुमार द्वारा बताया गया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक नोडल अध्यापक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को संचारी रोग के कारणों एवं उससे बचाव व स्वच्छता के बारे में जागरूक करगें।

 

जिससे संचारी रोग का रोकथाम हो सके। अभिमुखी करण कार्यक्रम में रेनू सिंह, पूनम सिंह, प्रेमलता राय, विन्ध्वासिनी, शकुन्तला राय, पूनम मिश्रा, नीलम मिश्रा, सुषमा सिंह, मंगलदेव सिंह, शिवशंकर सिंह आदि नोडल अध्यापक मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !