Homeक्षेत्रीय खबरसनशाइन पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र का रक्षा मंत्रालय साइबर सुरक्षा विश्लेषक...

सनशाइन पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र का रक्षा मंत्रालय साइबर सुरक्षा विश्लेषक के पद पर हुआ चयन

जमानियां। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र का रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में साइबर सुरक्षा विश्लेषक के पद पर चयन होने से विधालय परिवार में हर्ष व्याप्त हैं। छात्र को विद्यालय में शुक्रवार को सम्मानित किया गया।


विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व छात्र विवेक का विद्यालय चेयरमैन सर्वानन्द सिंह‚ अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह‚ प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2014-15 में क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी विद्यालय का छात्र विवेक मौर्य का चयन रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में साइबर सुरक्षा विश्लेषक के पद पर हुआ है। जो विद्यालय सहित क्षेत्र के लिए हर्ष की बात है। इससे क्षेत्र के सम्मान में वृद्धि हुई है। इस अवसर पर एच.ओ डी. प्राइमरी चिंग पूजा सिंह सहित  समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments