Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जमानियां।स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक,सेविकाओं, एनसीसी.कैडेटों एवं रोवर्स रेंजर्स तथा सामान्य पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए योगाचार्य भागवत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है, इसलिए यह बहुत ही लाभकारी है।इस क्रिया से हमारे मस्तिष्क को यह ताकत मिलती है जिससे हमारी आत्मा भी सात्विक,शुद्ध और बलिष्ठ होती है।समारोह के मुख्य अतिथि स्टेशन बाजार के परामर्श चिकित्सक,आयुर्वेदाचार्य डॉ.वी.एस.पांडेय ने कहा कि 21 जून को योग करके और अखबारों में फोटो छपवाकर हमें कोई विशेष लाभ नहीं होगा।इसके लिए हमें नियमित योग करना होगा।उन्होंने कहा कि यह ऐसा व्यापार है जिसमें चौबीस गुना लाभ तुरंत प्राप्त होता है।इससे अधिक फायदे का काम हमारे जीवन में नहीं,तो आइए नित्य करें योग,ताउम्र रहें निरोग।

कार्यक्रम के संयोजक,रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो.अरुण कुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष योग दिवस के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है।वर्ष 2023 में इसकी थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ निश्चित की गई है।उन्होंने आगे कहा कि 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री जी नरेंद्र दामोदर दास मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ जो प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है।यह नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है जिस कार्यक्रम में हम सब सहभागिता कर रहे हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने कहा कि योग प्राचीनकाल से भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। ऋषि मुनियों की परंपरा से हमारे यहां योगाभ्यास चलता आ रहा है।हमारे लिए यह गौरव की बात है कि यह भारतीय संस्कृति से जुडे योग को आज विदेशों में भी लोकप्रियता हासिल है।प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रतिनिधित्व भारतवर्ष कर रहा है इससे अधिक गर्व और गौरव की बात हमारे लिए क्या हो सकती है?
महाविद्यालय में राजनीतिशास्त्र के आचार्य डॉ.मदन गोपाल
सिन्हा ने योग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि महत्त्व अनिवार्यता एवं लाभ पर तार्किक एवं उपयोगी जानकारी देते हुए सभी से अनिवार्य योगाभ्यास करने की अपील की।
इस अवसर पर कैप्टन (डॉ) अंगद प्रसाद तिवारी रेंजर्स प्रभारी डॉ नीतू सिंह वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.लालचंद पाल कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश कुमार सिंह डा.अमित कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह प्रदीप कुमार सिंह राकेश चौबे इंद्रभान सिंह सुरेंद्र सिंह यादव इश्क लाल सरोज मनोज सिंह (मयूर) कमलेश प्रसाद वीरेंद्र कुमार राय राजभर पप्पू कुमार सचिन सिंह यादव सुमित कुमार प्रजापति जयंती पांडेय ओजश्विनी पांडेय बृजभान पाल आरिफ खान विशाल पांडेय कन्हैया वर्मा कविता यादव आदि उपस्थित रहे ।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !