जमानिया। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता के निर्देशन पर हाई लाइन लास वाले फीडर पर अवर अभियंता के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 8 बजे से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान 3 व्यक्तियों द्वारा अलग से कटिया के माध्यम से विद्युत उपभोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया ।वही इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं 7 लोगों से बकाया जमा न करने के एवज मे इनके उपर एफआईआर दर्ज की गई।
अवर अभियंता इंद्रजीत कुमार ने बताया कि ढेवढी‚ प्रहलादपुर गांव में हाईलाइन लास है, जिससे आए दिन ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने और लो वोल्टेज अत्यधिक होने जैसी समस्या प्रतिदिन होती रहती है। जिस पर सुबह माॅर्निंग रेड किया गया। जिसमें 3 लोग मौके पर विद्युत चोरी करते हुए पाए गए, जिसमें सभी लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में विजिलेंस थाने पर मुकदमा करवाया गया है। वहीं 7 लोगों की बकाया पर पोल से लाइन डिस्कनेक्ट की गई।उन्होंने बताया कि केबिल डिस्कनेक्ट किए गए उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि बिना अपने बकाया बिलों का भुगतान किए अगर लाइट जुड़ती पाई गई तो धारा 135 के तहत विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराकर विविध कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि कोई भी मीटर बाइपास करके विद्युत उपभोग ना करें एवं मीटर से छेड़छाड़ न करें एवं प्रतिमाह अपने बिजली का भुगतान अवश्य करें।

इस अवसर पर बिजेलेश जेई पंकज चौहान‚ लाइनमैन पुरन‚ लाइनमैन जन्नत‚ रितेश सिंह आदि मौजूद रहै।

