जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी वार्ड नंबर 5 स्थित संदीप जयसवाल के घर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया रात के अंधेरे में कई महीनो से पुलिस विभाग की आखों में धूल झोंककर सक्रिय चोर बार बार लगातार चोरियों को अंजाम दे रहे है।

जानकारी के अनुसार स्टेशन निवासी संदीप जायसवाल पूरे परिवार के साथ बृहस्पतिवार को शादी में महाराजगंज गाजीपुर गए हुए थे, उन्होंने बताया की शादी से लौटने के उपरांत रात्रि करीब 2:40 मिनट पर हम घर आए तो देख कर आवाक रह गए रात में मौका पाकर चोरों द्वारा घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ दिया गया था वही घर में प्रवेश करने पर अन्य ताले टूटे हुए दिखाई पड़े व आलमारी में रखे नगद ₹40000 हजार रुपए, पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की सिकड़ी, चार चांदी के पायल, छे चांदी के सिक्के, 2 जुतिया सोने के, 2 चांदी के , एक पेडेल लॉकेट सोने का,तीन सोने का झुमका,चोर लेके फरार हो गए बता दे की पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हौसला बुलन्द चोरों का यह कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है।चोरी की लिखित तहरीर चौकी पर दी गई जिस एवज में स्टेशन चौकी इंचार्ज सुनील कुमार शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। जानकारी के अनुसार कुछ ही दिनो पूर्व जमानिया रेलवे स्टेशन छेत्र में पहले भी चोरी हो चुकी है ।

