Monday, July 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउप जिलाधिकारी डॉ0 हर्षिता तिवारी ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

उप जिलाधिकारी डॉ0 हर्षिता तिवारी ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ज़मानिया का उपजिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण। 

जमानियां / गाजीपुर- क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उपजिलाधिकारी डॉ0 हर्षिता तिवारी व खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल व वार्ड की साफ- सफाई, बन्द पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन, एक्सरे मशीन, दवा स्टाक रजिस्टर व उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा एक स्वास्थ्यकर्मी के अनुपस्थित होने पर चेतावनी देते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के सख्त निर्देश दिये।

इस दौरान उपजिलाधिकारी व बीडीओं ने ब्लड टेस्ट भी करवाया तथा सीबीसी तथा अन्य ब्लड टेस्ट हेतु खराब पड़े मशीन को यथाशीघ्र ठीक करवाने का निर्देश दिया। तत्पश्चयात अन्य स्वास्थ्य संबंधित आयुर्वेद चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ शेखर कुमार जायसवाल, एलटी अभिषेक सिंह, फर्मासिस्ट इन्द्रभूषण पाण्डेय आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !