जमानियां। खंड विकास के अंतर्गत ग्राम सभा मथारा स्थित एन एच 24 से स्वर्गीय अयूब खान के घर तक क्षतिग्रस्त खंदेजा को तत्काल मरम्मत कराने के लिए जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव के नेतृत्व में दर्जनभर ग्रामीणों के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को पत्रक सौपते हुए। मांग किया की मार्ग पिछले दो दशक से मरम्मत कार्य न होने से सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

इसके चलते सड़क से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालकों के अलावा पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदहाल सड़क के मरम्मत कार्य को लेकर कई बार ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय के अधिकारी को शिकायती पत्र दिया।
पत्रक देते हुए जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने कहा कि बरसात से पहले यानी 30 जून तक सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। तो ब्लाक मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन करने को हम बाध्य होगे। बताया जा रहा है की सड़क मरम्मत कार्य न होने के चलते सड़क खड़ंजा जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे सड़क पर जगह जगह गहरे गड्ढ़े बन गए हैं। जबकि इस मार्ग से रोजाना ग्रामीणों के अलावा महिलाओ को गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रात के अंधेरे में गड्ढ़ों में फंसकर आए दिन दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि कई सालों से सड़क बदहाल पड़ा हुआ है, जिसके मरम्मत कार्य को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग कर चुके है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा सका। इस बाबत खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद बरसात से पहले सड़क खंडजा मरम्मत कराने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जाएगी।

