Monday, July 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया 22 वर्ष दर दर भटक रहे पिडित रामदयाल सिंह कुश्वाहा को...

ज़मानिया 22 वर्ष दर दर भटक रहे पिडित रामदयाल सिंह कुश्वाहा को मिला न्याय।

ज़मानिया 22 वर्ष दर दर भटक रहे पिडित रामदयाल सिंह कुश्वाहा को मिला न्याय।

ज़मानिया / गाजीपुर- सुहवल थाना क्षेत्र के बेमुआ गाँव निवासी एवं खुद की पैतृक जमीन पर कब्जे के लिए 22 वर्ष से न्याय के लिए दर दर भटक रहे पिडित रामदयाल सिंह कुश्वाहा को न्याय की उम्मीद जग गयी।कुछ दिनों पहले पिडित ने इसको लेकर सेवराई एसडीएम के यहाँ न्याय के लिए प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाई थी। जिसके बाद उन्होनें मामलें को गंम्भीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी। जिसके बाद टीम के द्वारा बीते रविवार की शाम को भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ राजस्व टीम उक्त गाँव पहुंच गयी।

जिसके बाद टीम के द्वारा जमीन की पक्की पैमाइश व सरकारी निशानदेही का पत्थर लगा दिया।इस दौरान टीम ने हिदायत दिया कि अगर लगाए गये सरकारी पत्थर के साथ किसी ने छेडछाड की तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाई की जायेगी ।पिडित रामदयाल सिंह कुश्वाहा ने बताया कि उनकी दो मंडा जमीन गाँव के बाहर रोड किनारे है।

जिसमें से सन 2000 में गाँव की ही सोनमती को आधा मंडा जमीन विक्रय कर दिया।मगर विपक्षी के द्वारा उससे कहीं अधिक जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। पिडित ने बताया कि वह काफी दिनों तक थाना तहसील आदि चक्कर लगाता रहा था लेकिन न्याय नहीं मिला । अंत में उसने उपजिलाधिकारी सेवराई के यहाँ जमीन पर विपक्षी के द्वारा किए गये अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

जिसके बाद उन्होंने जमीन की पैमाइश व सरकारी पत्थर लगाने का आदेश दिया था। इस सम्बन्ध में राजस्व निरीक्षक राकेश राय ने बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर जमीन की पैमाइश व निशानदेही का सरकारी पत्थर लगाया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !