लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्दी ही मौसम बदलने वाला है।आज से ही इसका असर शुरू होगा। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। कई इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को इस तूफान का असर पूरे उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


