Sunday, July 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिला मुख्यालयों पर 24 घंटे तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों...

जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति हरहाल में सुनिश्चित की जाए

ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। प्रदेश भर में विभिन्न कारणों से अधाधुंध अघोषित बिजली कटौती से प्रदेशवासियों को हो रही दिक्कतों के मद्देजनर मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज सहित अन्य अफसरों को तलब किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तय रोस्टर के अनुसार जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति हरहाल में सुनिश्चित की जाए।

इसके लिए जरूरत पड़े तो पैसे की चिंता किए बिना अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जाए। पर्याप्त बिजली देने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। सीएम योगी ने हर जिले में कंट्रोल रूम बनाने और जिलाधिकारी के स्तर से बिजली व्यवस्था की निगरानी करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर दिन, प्रत्येक जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की जाए। विद्युत आपूर्ति के लिए हर एक फीडर के अनुसार अधिकारियों-अभियंताओं की जवाबदेही भी तय की जाए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फीडरवाइज अफसरों की जवाबदेही तक की जाए। खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदलें और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिजली खरीदी जाए।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !