Sunday, July 12, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासास के मौत के कुछ ही घंटो बाद पत्नी ने भी तोड़ा...

सास के मौत के कुछ ही घंटो बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम परिवार सदमे में

जमानियां। क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति की सास और पत्नी की एक ही दिन मौत हो गई। एक साथ हुए दो मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया। दोनो का दहसंस्कार नगर क्षेत्र के बलुआ घाट पर शनिवार को किया गया।

जानकारी के अनुसार ताजपुर मांझा गांव निवासी त्रिलोकी शर्मा अपनी पत्नी निर्मला देवी का उपचार विगत एक सप्ताह से गैलेक्सी हॉस्पिटल वाराणसी में करा रहे थे कि शुक्रवार को डॉक्टरों ने अचानक जबाब दे दिया और त्रिलोकी अपनी पत्नी को लेकर हॉस्पिटल से घर की तरफ चलने की तैयारी करने लगे। उसी दिन समय दोपहर दो बजे उनकी सास जमुरता देवी की घर पर मौत हो गई। उधर त्रिलोकी अपनी पत्नी को लेकर घर आये और इस घटना की जानकारी होने पर रात्रि 10 बजे त्रिलोकी की पत्नी निर्मला देवी ने भी दम तोड़ दिया। इस बात की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। बता दें कि त्रिलोकी शर्मा अपने छोटे भाई शम्भू शर्मा के साथ राघोपुर में फर्नीचर की दुकान खोलकर अपनी आजीविका चलाते थे। सास एवं बहु दोनों का दाह संस्कार बलुआ घाट जमानियां मे किया गया। मुखाग्नि त्रिलोकी शर्मा ने दी। जिला पंचायत सदस्य बसन्त यादव ने इस घटना पर गहरा दुःख ब्यक्त किया तथा पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहने का भरोसा भी दिया है। इस दौरान सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !