Sunday, July 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जमानिया को सौंपा

मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जमानिया को सौंपा

जमानिया। उ.प्र. लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्थानीय तहसील में तैनात लेखपालों ने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी डॉक्टर हर्षिता तिवारी जमानियाँ को सौंपा।

तहसील अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का ऐसे कर्मचारी हैं। जिससे न केवल भूलेख सम्बंधी कार्य लिए जाते हैं। अपितु जनकल्याण हेतु बनाईं जाने वाली समाज कल्याण विभाग,पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, कृषि विभाग आदि अन्य विभागों की योजनाओं का क्रियान्वयन भी लेखपालों के माध्यम से कराया जाता है किन्तु सेवा सम्बंधी, वेतन ,भत्ते ,पदोन्नति, स्थानांतरण आदि समस्याओं पर लेखपाल संवर्ग उपेक्षा का शिकार हो रहा है। लेखपाल संघ के अनुरोध पर उदारतापूर्वक विचार करते हुए शासन द्वारा अंतर्मंडलीय स्थानांतरण की व्यवस्था की गई थी। जिसका शासनादेश 23 अगस्त 2018 को निर्गत किया गया। मुख्यमंत्री के आदेश पर वर्ष 2019 में अंतर्मंडलीय स्थानांतरण किए गए। जिसमें लगभग 650 लेखपाल लाभान्वित हुए इसके लिए उ प्र लेखपाल संघ द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। किंतु वर्ष 2019 के बाद आज तक शासनादेश के अनुसार कोई अंतर्मंडलीय स्थानांतरण नहीं किया गया। शादी विवाह, बीमारी आदि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण लगभग 2000 लेखपाल अंतर्मंडलीय स्थानांतरण की आशा लगाए हुए थेे। किन्तु शासन परिषद में नियमित निवेदन के बाद भी अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू नही होने के कारण निराशा का भाव उत्पन्न हो रहे है। इस अवसर पर ऋतुराज उपाध्याय, विकास सिंह, अमित राय, विजय सिंह, अजीत पांडे, मुन्ना कुमार, राहुल कुमार, मंतोष सिंह, सैयद तौकीर हसन, नितेश कुमार, प्रेमोद गुप्ता उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !