Thursday, July 9, 2026
Homeक्राइमतीन पशु तस्कर अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार और कई गोवंश बरामद

तीन पशु तस्कर अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार और कई गोवंश बरामद

मोहम्मदाबाद गाज़ीपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम को मुरकिकला गांव के पोखरी के पास से तीन शातिर अभियुक्तों को 6 राशि गोवंश एवं एक12 बोर का अवैध कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया

जिनके ऊपर पुलिस ने गोवंश निवारण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया वही हलका सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव ने बताया कि मुकी कला गांव के पोखरे के पास मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर अभियुक्तों को चार बछड़ा एवं दो,सांड के साथ गिरफ्तार कर लिया गया तलाशी के बाद उनके पास से एक,12 बोर का अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ यह सभी पकड़े गए अभियुक्त काफी दिनों से गोवंश का धंधा चला रहे थे मुखबीरो के द्वारा सूचना पुलिस को मिलती रही पूछताछ के बाद तीनों अभियुक्तों ने अपना नाम संजय कुमार गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता, बॉबी कुमार भारती पुत्र स्वर्गीय विनोद राम ,उपेंदर यादव श्याम नारायण यादव ,ग्राम बालापुर थाना मोहम्मदाबाद बताया इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव के अलावा कांस्टेबल राजू यादव, राज कुमार राजभर, विकास पांडे ,कन्हैया यादव शामिल रहे

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !