तीरंदाजी प्रतियोगिता में जमानियां के लाल का शानदार प्रदर्शन
जमानियां (गाजीपुर)। एनटीपीसी और भारतीय तीरंदाजी संघ के सहयोग से ओडिशा में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में लोकवा टोकवा निवासी तीरंदाज रोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में रोहित को 11 हजार 500 की इनाम राशि भी प्राप्त की।जिससे खेल प्रेमियों में हर्ष है।रोहित कुमार ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए अमीषा ने महिला रिकर्व स्पर्धा में 10वीं रैंक हासिल कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कोच सतीश दुबे ने बताया कि रोहित द्रोणा अकादमी के प्रशिक्षु खिलाड़ी है जो दिल्ली में आईटीबीपी में भर्ती है।रोहित कुमार और अमीषा की यह उपलब्धि आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और क्षेत्र के अन्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करेगी।

