Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसूचना बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी...

सूचना बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी बाधित

सूचना बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी बाधित 

जमानियां। 132 केवी उपकेंद्र पर रविवार कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रांसफर बस / ऑक्ज़ीलरी बस के कंडक्टर की स्ट्रीगिंग का कार्य प्रस्तावित है, जिससे उपकेंद्र का सुदृढ़ीकरण होगा।

मरम्मत कार्य के दौरान 132 केवी उपकेंद्र जमानिया से संचालित निम्नलिखित 33 केवी फीडर 33 केवी दिलदारनगर‚ 33 केवी ताड़ीघाट‚ 33 केवी अमरा‚ 33 केवी बीरासराय‚ 33 केवी पंप कैनाल‚ 33 केवी गोहदा‚10 एमवीए जमानियां टाउन की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।  बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। हालांकि, ग्रामीण फीडरों को यथासंभव वैकल्पिक व्यवस्था से संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। सहायक अभियंता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय में परिवर्तन संभव है। उपभोक्ताओं से समय से पहले आवश्यक तैयारियां करने का अनुरोध किया गया है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर कार्य संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि उपकेंद्र का सुदृढ़ीकरण सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !