Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमउजड़ गई सोनम की दुनिया,एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी चंदौली जनपद...

उजड़ गई सोनम की दुनिया,एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी चंदौली जनपद में मिला तीन दिनों से लापता पति का शव

जमानियां (गाजीपुर) : डिग्री गांव के पास अगहर नाला पर बनी पुलिया के नीचे शुक्रवार की सुबह घर से लापता मथारा गांव निवासी बस चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने हत्या का आशंका जताया है।सूचना पाकर चंदौली जनपद की धीना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई।घटना से स्वजन में खलबली मच गई।भाई कमलेश ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस आवश्यक कारवाई के लिए दी।
जमानियां व चंदौली से सटे डिग्री गांव के पास अगहर नाला पर बनी पुलिया के नीचे चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में डिग्री गांव के लोगों ने युवक का औंधे मुंह पड़ा शव देखा।युवक के शरीर पर कही चोट का निशान नहीं था केवल नाक से खून आया था।शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।शव के पास मोबाइल,गमछा व आईडी कार्ड पड़ा हुआ था जो एक निजी स्कूल का था।विक्की स्कूल में बस चालक था।ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्कूल के प्रबंधक प्रकाश यादव को दी।सूचना पाकर प्रबंधक स्कूल बस चालक विक्की शर्मा के भाई के साथ पहुंचे।बड़े भाई का शव देख छोटा भाई रोने बिलखने लगा।लोगों ने उसे ढांढस बंधाया।कुछ देर बाद धीना थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कोतवली पहुंची।इधर मथारा गांव में घटना की जानकारी स्वजन को मिलते ही खलबली मच गई।पुत्र की मौत की सूचना पाकर मां रामवंती देवी रोने बिलखने लगी।स्वजन ने बताया की विक्की बीते मंगलवार को अपनी पत्नी सोनम देवी को मायके राघवपुर से लाकर गांव के पास छोड़ कर यह कह कर गया कि स्कूल से बस लेकर जाना है लेकिन वह स्कूल नहीं गया।पत्नी जब मोबाइल पर संपर्क की तो स्विच ऑफ मिला तो वह घबरा गई और देवर के साथ गुरुवार को मायके राघवपुर चली गई।हालांकि ग्रामीण घटना के पीछे घरेलू विवाद भी बता रहे थे।स्कूल संचालक प्रकाश यादव ने बताया कि विक्की शर्मा 10 फरवरी से छुट्टी लिया था।वही इस बारे में पूछने पर धीना थाना के निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला घरेलू विवाद का पता चला है।विक्की का पत्नी से विवाद था। आशंका है कि जहर खाने से मौत हुई है।लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

उजड़ गई सोनम की दुनिया,एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी

विक्की शर्मा की मौत से उसकी पत्नी सोनम की दुनिया ही उजड़ गई।बीते वर्ष 2024 में विक्की की शादी हुई थी।शादी को अभी एक वर्ष ही पूरा हुआ था।विक्की को अभी दो माह पूर्व ही पुत्री हुई थी।पुत्री होने पर वह बहुत खुश था।लेकिन पति के असमय मौत से सोनम टूट गई है।उसे क्या मालूम कि बीच में ही उसका साथ पति से छूट जाएगा।मायके घटना की सूचना मिलते ही पत्नी बेसुध हो गई।

शादी की खुशियां मातम में बदली

विक्की शर्मा की मौत ने घर में शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।शनिवार को विक्की के छोटे भाई बृजेश शर्मा का तिलक था।लेकिन जिस घर में खुशियों का माहौल था महिलाओं की मंगल गीत से माहौल खुशनुमा था उस घर में शुक्रवार को खुशियां मातम में बदल गई।चार भाईयों में विक्की दूसरे नंबर पर था।घर के लोग भी इस बात से हैरान थे कि आखिरकार विक्की के साथ क्या हुआ कि उसका शव मिला।ग्रामीणों में भी इस बात की चर्चा थी कि आखिरकार विक्की के साथ क्या अनहोनी हुई कि उसकी मौत हो गई।

कहा गईंन हमार ललवा,का भईल उनका संगे

पुत्र की मौत से मां रामवंती देवी का रो रो कर बुरा हाल है।वह यह कहकर बार बार रो रही थी कि कहा गईंन हमार ललवा,का भईल उनका संगे लेकिन अगल बगल की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही थी।मां का कहना था कि पुत्र मंगलवार से ही घर से लापता है।काफी खोजबीन के बाद भी कही कुछ पता नहीं चला।घटना को लेकर हर कोई हैरान है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !