हरपुर की टीम को 41 रनों से हराकर बिहार डुमरी की टीम बनी विजेता
जमानियां (गाजीपुर) : सुलमानिया स्पोर्टिंग क्लब मथारा की ओर से गांव स्थित खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित क्रिकेट का समापन मैच बिहार डुमरी व हरपुर य के बीच खेला गया।जिसमें डुमरी ने हरपुर को 41 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमाया।विजेता टीम को मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान भाई शमशाद मिर्जा वेग ने कप दिया।

निर्धारित 15 ओवर के मैच में पहले टॉस जीतकर हरपुर ने गेंदबाजी का निर्णय लिया और डुमरी की टीम बल्लेबाजी का निर्णय लिया।डुमरी ने निर्धारित 15 ओवर के मैच में 6 विकेट पर 171 रन बनाकर 172 रनों के लक्ष्य हरपुर को दिया।जवाब में उतरी हरपुर की टीम 13 ओवर में 130 रन पर ही सिमट गई।मैन ऑफ दी मैच का खिताब शहनवाज खां डुमरी व मैन ऑफ दी सीरीज बद्रेआलम को मिला।अंपायर की भूमिका मिर्जा इमरान बेग व मिर्जा बबलू बेग तथा संचालन सूर्यकांत ने किया।मिर्जा असगर बेग,मिर्जा भोलू बेग,दानिश वेग,कैफ बेग,बेलाल,सरिक आदि लोग रहे।

