Tuesday, July 14, 2026
Homeखेल-कूदपुलिस जोन की 25वीं अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पुलिस जोन की 25वीं अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर। वाराणसी पुलिस जोन की 25वीं अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा फीता काटकर किया गया।

इससे पूर्व पुलिस महानिरीक्षक द्वारा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया तथा उन्हें इसकी शपथ दिलाई गई। इस प्रतियोगिता में वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, चंदौली व बलिया जनपद की कुल नौ टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !