जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव में पूरानी रंजीश को लेकर मारपीट और गाली गलौज हुआ। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया।

तहरीर के अनुसार गांव के ग्राम प्रधान जबरदस्ती घुस गये और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। घर के अंदर से तेज आवाज को सूनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से मामला को शांत कराया। इस बीच धमकी का दौर जारी रहा। जिसके बाद परिवार के सदस्य रामानन्द गुप्ता ने कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई । जिसका विडियो फुटेज भी उपलब्ध है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि तहरीर के अधार पर ग्राम प्रधान रामानंद यादव के विरूद्ध मामला दर्ज है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

