Saturday, September 12, 2026
Homeक्राइमफर्जी आईडी बना कर फोटो अपलोड करने के मामले में एक के...

फर्जी आईडी बना कर फोटो अपलोड करने के मामले में एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानिया। सोशल मीडिया पर एक नाबालिग के नाम पर फर्जी तरीके से आईडी बना कर फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नाबालिग बालिका के नाम पर फर्जी आईडी बना कर एक युवक द्वारा फोटो अपलोड किया जा रहा था। नाबालिग अपने मामा के यहां रह रही है और उसके नाम से फर्जी आईडी बना कर फोटो अपलोड होने से भयभीत और मानसिक रूप से परेशान भी है। नाबालिग जिस कारण से स्कूल भी पढ़ने नहीं जा रही है। जिससे परेशान बालिका के मामा ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि नाबालिग के मामा की तहरीर पर एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !