गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुरा मुहल्ला निवासी सागीर साईकिल पंक्चर बनाने का काम करने वाले युवक की सिर कटी लाश कुछ दिन पूर्व रविवार को करंडा थाना क्षेत्र के बेलसड़ी के पास मिली।

उस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने अपने भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वही पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
नुरूद्दीनपुरा निवासी सागीर की पत्नी रोशन खातून ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति की हत्या उसके भाई ने की है। मेरे सागीर कल देर शाम अपने पुत्र से दुकान बंद करने को कहकर के साले के साथ चले गए थे। देर शाम तक वह घर नहीं लौटे। परिवार के लोग सागीर की तालाश में इधर उधर खोज बीन में जुटे थे दूसरे दिन सूचना मिली की उसका शव बेलसड़ी गांव के पास मिला।

