जमानिया। तहसील क्षेत्र के देवैथा गांव स्थित साधु जी की कुटिया पर सोमवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें करीब 945 बच्चों ने प्रतिभाग किया ।
प्रतियोगिता को तीन वर्गो बालक और बालिका वर्ग में विभाजित किया गया था। जिसमें क्षेत्र के करीब 945 बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजित प्रतियोगिता के ग्रुप ए बालक वर्ग में प्रथम ओमप्रकाश राजभर‚ शिवम कुमार‚ मनीष कुमार‚ ग्रुप बी में गुलशन सिंह‚ सम्पूर्णानन्द राजभर‚ राजकुमार भारती‚ ग्रुप सी में राकेश यादव‚ पवन कुमार‚ राजू राजभर तथा बालिका वर्ग ग्रुप ए में शिवानी कुमारी‚ प्रतिमा कुमारी‚ गुड़िया कुमारी‚ ग्रुप बी में अंशु कुमारी‚ आकृति यादव‚ सुगंधा कुमारी‚ ग्रुप सी में श्वेता कुमारी आकृति कुमारी को क्रमश प्रथम‚ द्वितिय‚ तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सेवराई संजय यादव ने कहा कि आज बढ़ती हुई प्रतियोगिता के माहौल में सभी बच्चों को प्रतियोगी होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हाजी गयासुद्दीन खान, अरविंद यादव‚ सैफ खान‚ सुधीर मौर्या‚ आसिफ, तौसीफ गोया‚ खालिद खान‚ अमजद खान, सुबहान खान, मोईन खान, सिबगत खान, धर्मराज सिंह, याशिर खान‚ अख्तर खान, मिन्हाज खान, फिरोज अहमद , विपिन प्रजापति सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन मुस्लिम राजा खान ने किया।

