Wednesday, July 15, 2026
Homeक्राइमटहलने गए युवक को दूसरे गांव के एक दर्जन युवकों ने मारपीट...

टहलने गए युवक को दूसरे गांव के एक दर्जन युवकों ने मारपीट कर किया घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धनौता गांव के पास शनिवार कि शाम करीब 7 बजे अपने दोस्तों के साथ टहलने गए युवक को दूसरे गांव के एक दर्जन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वही घायल युवक की लिखित तहरीर पर दो नामजद और 10-20 अज्ञात लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए।

वही प्राप्त जानकारी के अनुसार धनौता गांव निवासी अशोक कुमार मौर्य अपने दोस्त के संग धनंजय कुमार सिंह तथा राममुरत सिंह के साथ गांव के पश्चिम ओर स्थित सड़क की पटरी पर टहलने व शौच करने के लिए प्रतिदिन की तरह निकले। इस दौरान अज्ञात कारणों से बहादुरपुर गांव के दो युवकों की अगुआई में साथ 10- 20 के झुंड में कुछ युवक आये और युवक को मारने पीटने लगे। घटना में अशोक कुमार मौर्य का सिर फट गया तथा धनंजय कुमार सिंह का हाथ टूट गया और राममुरत को काफी गहरी चोट लगी। मारपीट के दौरान अशोक का मोबाइल गिर गया। घटना के बाद मनबढ धमकाते हुए वहा से भाग निकले। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि अशोक कुमार मौर्य की लिखित तहरीर पर मुकेश और सहादुर के अलावा 10 से 20 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !