जमानिया। नगर के लोदीपुर मोहल्ला में एक नाबालिग को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जम कर मार पीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल बालक की माता के लिखित तहरीर पर 9 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नगर के लोदीपुर मोहल्ला निवासी बसंती देवी ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहल्ले में कुछ लोग झगड़ रहे थे। मेरा पुत्र बाबी देवल(17) बिचबचाव करने गया तो उसे करीब 9 लोगों ने मिल लाठी डंडा‚ ईट आदि से मार पीट कर घायल कर दिया। जिससे उसे सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है।वही आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया और परिजनों ने आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करया। जहां से उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि लोदीपुर मोहल्ले के नौ लोग गोपी डोम, मिठाई‚ मन्जय‚ प्रभू‚ संजय‚ श्यामलाल‚ दारा‚ गब्बर‚ भेलू के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घायल का इलाज चल रहा है। जांच की जा रही है।

