Saturday, September 12, 2026
Homeक्राइममाफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ चल रहे गैंगस्टर मामले में 8 अगस्त...

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ चल रहे गैंगस्टर मामले में 8 अगस्त अगली तारीख

ग़ाज़ीपुर। एमपी एमएलए कोर्ट में माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के मामले में 8 अगस्त अगली तिथि नियत की गई है। वही इस मामले में मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता ने कोर्ट से शेष बहस का अनुरोध किया था।

और न्यायाधीश के स्थानान्तरण के चलते सुनवाई नही हो सकी थी। एमपी/एमएलए कोर्ट में मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर का मामला चल रहा है। मुख्तार पर वर्ष 2009 में करंडा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस केस में गैंग चार्ट में कपिल सिंह हत्याकांड और मीर हसन पर हमले का मामला शामिल है। पिछले 17 मई को मीर हसन पर हमले के मामले में मुख्तार अंसारी दोष मुक्त हो चुके है। जबकि वर्ष 2010 में कपिल देव सिंह हत्याकांड मामले में भी मुख्तार अंसारी बरी हो चुके है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !