भारत विकास परिषद मौनीबाबा नंदगंज की शिव चर्चा मंडली सदस्य एवं सैकड़ो समाज सेवी सदस्यों ने विहार में माँ मुण्डेश्वरी देवी का किया दर्शन पूजन ।
नन्दगंज – भारत विकास परिषद द्वारा पूरे भारत में संस्कृति साप्ताहिक सप्ताह के तहत धार्मिक स्थान दर्शन ,और गौ सेवा , पौधरोपण , रुद्राभिषेक जैसे आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

इसी के अन्तर्गत भारत विकास परिषद मौनी बाबा नन्दगंज की शाखा रविवार को परिषद के शिव चर्चा मंडली के सदस्यों और सैकड़ो समाज सेवी सदस्य विहार में मुण्डेश्वरी देवी का दर्शन करने हेतु नन्दगंज से रविवार सुबह 6 बजे कोटा ग्लोबल स्कूल , बाघी के सहयोग से दो बसों में रवाना हुये।
बस में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते तथा झूमते हुए दर्शन करने अपने परिवार सहित पहुँचे । सभी लोग अपने घरों से बना कर ले गये भोजन को सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुते भारत विकास परिषद मौनी बाबा नन्दगंज गाजीपुर के अध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि परिषद का मुख्य उद्देश्य आपस में भाई चारा का सन्देश देना है।
इस यात्रा का नेतृत्व महिला संयोजिका श्रीमती कुमकुम श्रीवास्तव ने किया। महिला सह संयोजिका श्रीमती किरण त्रिपाठी ने सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन स्वागत किया। इस यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल हुए गौरव प्रताप सिंह ,विवेक कुमार सिंह, लालमणि सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह लव, सोनी प्रेमलता सिंह, पुनीता सिंह, सुमन सिंह, शीला शर्मा, सतीश विश्वकर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा तथा गौरी सिंह, आदि लोग रहें।

